होम = मनोरंजन = भूतिया गुड़िया एनाबेल के साथ टूर पर निकला शख्स हुआ मौत का शिकार! क्या सच में है इसमें कोई आत्मा?

भूतिया गुड़िया एनाबेल के साथ टूर पर निकला शख्स हुआ मौत का शिकार! क्या सच में है इसमें कोई आत्मा?

by | Jul 21, 2025 | मनोरंजन

Annabelle Doll: यह चौंकाने वाली घटना अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के गेटिसबर्ग इलाके में हुई। यहां पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा “डेविल्स ऑन द रन टूर” में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस टूर का आयोजन घोस्टली इमेजेस ऑफ गेटिसबर्ग टूर्स नाम की संस्था ने किया था।

कौन थे डैन रिवेरा?

डैन रिवेरा, 54 साल के थे और अमेरिका के जाने-माने पैरानॉर्मल एक्सपर्ट माने जाते थे। वे New England Society for Psychic Research (NESPR) के सीनियर लीड इन्वेस्टिगेटर थे और अमेरिकी सेना में भी अपनी सेवा दे चुके थे। पिछले 10 सालों से वो भूत-प्रेत और रहस्यमयी घटनाओं की जांच कर रहे थे।

किस गुड़िया के साथ थे डैन?

डैन उस समय एनाबेल नाम की मशहूर डरावनी गुड़िया के साथ टूर पर थे। यह वही गुड़िया है जिसे 1970 में कनेक्टिकट की एक नर्सिंग छात्रा को तोहफे में मिला था। तब से इस गुड़िया से जुड़ी कई खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं।

एनाबेल से जुड़े रहस्य

लोगों का कहना है कि एनाबेल अपने आप चलती है, लोगों को डराती है, और कई बार खतरनाक घटनाएं करती है। कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से इसने एक पुलिस अफसर पर हमला किया और एक पादरी की कार का एक्सीडेंट करवा दिया माना जाता है कि इसमें किसी बच्ची की नहीं बल्कि एक दुष्ट आत्मा की मौजूदगी है।

मौत कैसे हुई?

कार्यक्रम के दौरान डैन अचानक बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं बच पाए। उनकी मौत कैसे हुई, इसका कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है।

क्या ये सिर्फ एक संयोग था?

डैन रिवेरा की अचानक मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। क्या ये सिर्फ एक हादसा था या एनाबेल गुड़िया की ताकत का असर? यह अभी तक एक रहस्य बना हुआ है और इसने पैरानॉर्मल दुनिया को फिर से स्सपेंस में ला दिया है।

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मची अफरा-तफरी! कई श्रद्धालु हुए घायल..

Tags : crime

बंगाल