Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव के मध्यनजर आज महागठबंधन पटना में चुनावी घोषणापत्र जारी करेगा। शाम 4:30 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ़्रेंस के साथ मैनिफेस्टो जारी होगा । बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव आज से पहले तीन बड़े वादों का ऐलान कर चुके है। लेकिन आज महागठबंधन का साझा घोषणापत्र बिहार की राजधानी पटना में जारी होगा । महागठबंधन के इस मैनिफेस्टो का नाम “तेजस्वी प्रण पत्र ” रखा गया है।
महागठबंधन के यह है प्रमुख वादे
दस बड़े वादे
- हर घर नौकरी का वादा
- महिलाओं को 2500/माह
- हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र
- 200 यूनिट/माह बिजली फ्री
- 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500/माह
- भूमिहीनों को 3 से 5 डिसिमल जमीन
- EBC जातियों के लिए अत्याचार विरोधी कानून, स्वरोजगार के लिए 5 लाख तक इंटरेस्ट फ्री लोन
- शराबबंदी क़ानून की समीक्षा
- अपराध नियंत्रण के लिए कानून–व्यवस्था पर ख़ास फोकस
इन वादों में से तीन बड़े ऐलान तेजस्वी यादव पहले ही कर चुके है। लेकिन आज भी घोषणापत्र में इन वादों का दुबारा ऐलान किया जाएगा। गठबंधन की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आरजेडी से तेजस्वी यादव, कांग्रेस से प्रदेश के नेता वही वीआईपी और लेफ्ट पार्टी के नेता भी रहेंगे मौजूद।
-kanika katiyar

