होम = चुनाव = बिहार चुनाव में राजद को झटका : पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

बिहार चुनाव में राजद को झटका : पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक और बड़ा झटका लगा है। चिरैया विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ सिकरहना अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

समर्पण का मिला इनाम- नजरअंदाजी

नामांकन के बाद अच्छेलाल यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए समर्पण के साथ काम किया, कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहे, लेकिन टिकट बंटवारे में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब मैं जनता के समर्थन से चुनाव मैदान में उतर रहा हूं।

2020 में राजद प्रत्याशी रह चुके हैं अच्छेलाल यादव

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अच्छेलाल यादव राजद के टिकट पर मैदान में उतरे थे, जहां उन्हें 46,030 वोट मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में गहरी नाराजगी है, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बनाते हुए बागी रुख अपना लिया।

राजद को हो सकता है सीधा नुकसान

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अच्छेलाल यादव के निर्दलीय उम्मीदवार बनने से चिरैया विधानसभा क्षेत्र का पूरा समीकरण बदल सकता है राजद को इसका सीधा नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि यादव का क्षेत्र में मजबूत जनाधार माना जाता है।

बंगाल