Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के बाद राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने युवाओं की गुजारिश पर पोखर में मछली पालन देखने का आग्रह स्वीकार किया।
टीशर्ट पैंट में ही तालाब में उतर
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार बिहार में प्रचार कर रहे हैं। वह बेगूसराय में मछुआरों के पास पहुंच गए। यहां राहुल गांधी टीशर्ट पैंट में ही तालाब में उतर गए और मछुआरों के साथ जाल पकड़कर मछली पकड़ना सीखने लगे।
मछुआरों का काम समझने की कोशिश की
राहुल गांधी के साथ पानी में सुरक्षाकर्मियों को भी उनके साथ जाना पड़ा। राहुल गांधी मछुआरों के साथ मछली पकड़ने की कोशिश करते दिखे। आम जीवन में मछुआरा समुदाय कैसे अपना काम करते हैं, राहुल गांधी यही समझने की कोशिश करते दिखे।
उन्होंने तालाब में उतरकर मछुआरों से उनका काम समझना। राहुल गांधी ये समझते दिखे कि ये कि मछली पकड़ने में कितनी मेहनत होती है। बिहार चुनाव में राहुल गांधी लगातार प्रचार भी कर रहे हैं महागठबंधन के लिए।
राहुल गांधी नाव पर बैठकर मछुआरों का काम समझने पहुंचे थे। मछुआरे को पानी में मछली पकड़ते देखकर राहुल गांधी खुद को रोक नहीं सके और नाव पर से छलांग लगा दी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेगूसराय में एक तालाब में कूद गए और मछली पकड़ने के पारंपरिक तरीके में हिस्सा लिया।

