Bihar Election 2025 : जब से सीट बंटवारे की घोषणा हुई है, तब से गठबंधन के भीतर कुछ भी ठीक नहीं दिख रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी की कुछ सीटें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने से नाराज हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने अपने आवास पर जदयू और भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी बुलाई।
नित्यानंद राय बोले- सब ठीक हो जाएगा
बैठक के बाद छह सीट मिलने से नाराज उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए देर रात केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके आवास पर पहुंचे। लंबे समय तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई। कुशवाहा के आवास से बाहर आए नित्यानंद राय से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जैसा कि उपेंद्र जी ने कहा, सब कुछ ठीक है और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
मांझी ने सीएम नीतीश कुमार को बताया सही
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री भी नाराज है। मांझी नाराज सीएम नीतीश कुमार का भी समर्थन कर दिया और कहा कि सीएम नीती कुमार गुस्सा जायज है। मैं उनके गुस्से से सहमत हूं। अब फैसला हो चुका है, तो जदयू को आवंटित सीटों पर कोई और अपना उम्मीदवार क्यों उतार रहा है? अब मैंने भी बोधगया और मखदुमपुर में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : सीट बंटवारे से पहले CPI ने दिखाई सक्रियता, प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

