होम = चुनाव = बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर का दावा – “राघोपुर में तेजस्वी यादव रहेंगे तीसरे नंबर पर”

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर का दावा – “राघोपुर में तेजस्वी यादव रहेंगे तीसरे नंबर पर”

Bihar Election 2025 : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वे राघोपुर सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव को तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे।

उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हो रही खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यह साफ किया जाए कि वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी महागठबंधन में हैं या नहीं। बिना किसी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा किए ही वे खुद को डिप्टी सीएम बता रहे हैं।

खुलेआम करोड़ों रुपए में टिकट बेचे

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि इस बार महागठबंधन ने खुलेआम करोड़ों रुपए में टिकट बेचे हैं, और कई जगहों पर एक ही गठबंधन के दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं।

राघोपुर से नहीं लड़ूंगा चुनाव, लेकिन तेजस्वी को तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे

प्रशांत किशोर ने बताया कि राघोपुर से चुनाव न लड़ने का फैसला उनका नहीं, बल्कि पार्टी का है। पार्टी का मानना है कि ऐसा करने से जन सुराज के बाकी उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार मिलकर भी उन्हें नहीं डरा सकता। उन्होंने दावा किया कि राघोपुर सीट पर वे तेजस्वी यादव को तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे।

राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे तेजस्वी यादव

बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस बार फिर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले, अररिया के जोकीहाट से चार बार विधायक और पूर्व सांसद सरफराज आलम जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी में प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने स्वागत किया।

बंगाल