होम = चुनाव = Bihar Election 2025: BJP की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति में शामिल प्रमुख नेताओं की पूरी सूची

Bihar Election 2025: BJP की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति में शामिल प्रमुख नेताओं की पूरी सूची

Bihar Election 2025 : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची रविवार को जारी की। इसमें केंद्रीय एवं राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। समिति में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।

इस समिति का मुख्य उद्देश्य प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना है। इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता भी बिहार में आकर अभियान को गति देंगे। हालांकि, कई वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं को इस बार समिति में जगह नहीं मिली है।

सूची में शामिल प्रमुख नाम:

  • केंद्रीय मंत्री: गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय।

  • पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं दिग्गज: राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री: रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी।

  • सांसद: विवेक ठाकुर, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव, शंभू शरण पटेल, धर्मशीला गुप्ता।

  • राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रवक्ता: ऋतुराज सिन्हा, शाहनवाज हुसैन।

  • अन्य नेता और सामाजिक प्रतिनिधि: प्रेम कुमार, रेणु देवी, जनक राम, हरि सहनी, रमा देवी।

  • नए चेहरे: कृष्ण कुमार ऋषि, अनिल शर्मा (बख्तियारपुर), कृष्ण कुमार मंटू, राम नारायण मंडल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र चौधरी, अशोक अग्रवाल, हरि मांझी, लालमोहन गुप्ता, बेबी कुमारी, शीला प्रजापति, राजेंद्र चौपाल, यूपी शर्मा, उपेंद्र प्रसाद, राम कुमार राय, विश्वमोहन कुमार, तल्लु वासकी।

बंगाल