होम = चुनाव = तेजस्वी यादव का वादा : बिहार में लाएंगे ‘नौकरी वाली सरकार’, कलम का राज बनेगा विकास की पहचान

तेजस्वी यादव का वादा : बिहार में लाएंगे ‘नौकरी वाली सरकार’, कलम का राज बनेगा विकास की पहचान

Tejashwi Yadav Press Conference : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार (10 नवंबर 2025) को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस बार बिहार के लोग “इतिहास रचने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “अबकी बार नौकरी वाली सरकार आएगी, कलम का राज लाया जाएगा और बिहार सबसे विकसित राज्य बनेगा।”

तेजस्वी ने दावा किया कि 14 नवंबर के बाद बिहार को सफलताओं में गिना जाएगा, क्योंकि इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

“फूड प्रोसेसिंग यूनिट, IT हब बनाएंगे”

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी। उन्होंने वादा किया कि हर जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। राज्य में आईटी हब और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। “पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई” की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम ऐसा बिहार बनाएंगे जहां भाई-बहनों को रोजगार या इलाज के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।”

“लोगों में दिख रहा है बदलाव का मूड”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने अब तक 171 जनसभाएं की हैं — जो किसी भी नेता के मुकाबले सबसे अधिक हैं।उन्होंने कहा, “मैं हर जिले में गया हूँ, हर जगह लोगों के चेहरे पर बदलाव की उम्मीद दिख रही है। चाहे कोई भी जाति या धर्म का हो, सबने पहले चरण में बढ़-चढ़कर मतदान किया है।”

“20 साल में बिहार सुर्खियों में रहा, सफलताओं में नहीं”

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 साल में बिहार में बेरोजगारी, पलायन, और बदहाली बढ़ी है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में न तो उद्योग लगे, न शिक्षा और न चिकित्सा की व्यवस्था सुधरी। अगर एनडीए चाहती तो बिहार को नंबर वन बना सकती थी, लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया।”

“बिहार अब खुद आगे बढ़ना चाहता है”

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग अब “पढ़ाई, दवाई, और कमाई” के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा, “लोग चाहते हैं कि बिहार में ही अवसर मिलें, उद्योग लगें और रोजगार के मौके बनें। पहले चरण के मतदान में जनता ने इसी सोच के साथ वोट किया है।”

 तेजस्वी यादव का वादा :

“बिहार अब सुर्खियों में नहीं, सफलताओं में गिना जाएगा। हम नौकरी देंगे, विकास करेंगे और कलम का राज लाएंगे।”

बंगाल