होम = चुनाव = चिराग पासवान की पार्टी LJP 29 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, इन प्रत्याशियों के नाम आए सामने

चिराग पासवान की पार्टी LJP 29 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, इन प्रत्याशियों के नाम आए सामने

Bihar Election 2025 : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद चिराग को ये 29 सीटें मिली हैं। इनमें से कई सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आने लगे हैं।

पटना में NDA की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस टली

सोमवार को पटना में एनडीए की ओर से साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, लेकिन यह किसी कारणवश टाल दी गई। इस बदलाव की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, जिससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

LJP (रामविलास) के संभावित प्रत्याशी और सीटें

मढ़ौरा: सैफ अली खान (अयूब खान के बेटे)

ब्रह्मपुर: हुलास पांडेय (पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाई)

साहेबपुर कमाल: सुरेंद्र विवेक

लालगंज: रमा सिंह या उनकी बेटी श्वेता

मोरवा: अभय सिंह

सिमरी बख्तियारपुर: संजय सिंह

राजापाकड़: मृणाल पासवान के बेटे

गाय घाट: कोमल (सांसद वीणा देवी की बेटी)

दानापुर: रणधीर यादव (लालू यादव के साले सुभाष यादव के बेटे)

फतुहा: अभिमन्यु यादव (रामकृपाल यादव के बेटे)

बखरी: संजय पासवान

अरवल: सुनील यादव

मखदुमपुर: रानी चौधरी

अगिआंव: ज्योति देवी

हायाघाट: शाहनवाज अहमद कैफी

राजगीर: परशुराम पासवान

हिलसा: कुमारी दीपिका (रंजीत डॉन की पत्नी)

एकमा: मुन्ना

ओबरा: प्रकाश चंद्र

गया: श्याम देव पासवान

कदवा: विभूति पासवान

बलरामपुर: संगीता कुमारी

सोनबरसा: रीना पासवान

हिसुआ: धीरेंद्र मुन्ना

कसबा: शंकर झा बाबा

सुगौली: (अभी नाम तय नहीं)

NDA में सीट बंटवारा: BJP-JDU बराबरी पर

एनडीए में सीटों का बंटवारा रविवार, 12 अक्टूबर को तय हुआ। इसके अनुसार-

बीजेपी: 101 सीट

जेडीयू: 101 सीट

हम (जीतनराम मांझी की पार्टी): 6 सीट

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी): 6 सीट

LJP (रामविलास): 29 सीट

हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा को मिली सीटों से वे नाराज बताए जा रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी असहमति जता रहे हैं। वहीं, जीतनराम मांझी ने साफ कर दिया है कि वे एनडीए के साथ मजबूती से बने रहेंगे।

Tags :

बंगाल