होम = चुनाव = राहुल गांधी को BJYM कार्यकर्ता ने दिखाए काले झंडे, फिर उन्होंने जो क्या किया सोचने पर कर देगा हैरान

राहुल गांधी को BJYM कार्यकर्ता ने दिखाए काले झंडे, फिर उन्होंने जो क्या किया सोचने पर कर देगा हैरान

Rahul gandhi voter adhikar yatra : बिहार के दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मतदाता अधिकार यात्रा  दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीवाईजेएम) के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया है कि बीवाईजेएम कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और कांग्रेस नेता के वाहन पर चढ़ने का भी प्रयास किया.वीडियो में विपक्ष के नेता को प्रदर्शनकारियों को पास आने का इशारा करते हुए दिखाया गया और बाद में उन्हें BYJM कार्यकर्ताओं को कैंडी देते हुए देखा गया.

इसके बाद कांग्रेस नेता ने बिहार के आरा में भी एक और रैली की जहां उन्होंने वोट चोरी के आरोप को लेकर भाजपा पर हमला बोला. आरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने केंद्र की एनडीए सरकार की आलोचना की और राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया.

चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

राहुल ने भाजपा और भारत के चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया और दावा किया कि चल रही एसआईआर देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है. उन्होंने कहा कि बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा अंततः देश के नागरिकों से वोटों की चोरी के खिलाफ एक देशव्यापी आंदोलन बन जाएगी. राहुल ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में वोट चुराने में सफल रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा और चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चुराने की अनुमति नहीं देगी. इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा मतदान दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का अधिकार है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए वोट चुराती है.

बिहार में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

बिहार के पटना में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई,जब एक कथित वीडियो सामने आया जिसमें एक व्यक्ति दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिंदी में अपशब्द का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है. यह व्यक्ति उस मंच पर खड़े होकर बोल रहा था,जहां से राहुल उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे.

ये भी पढ़ें : हमने अवध से बाहर किया आप मगध से कर दीजिए…अखिलेश यादव की जनता से अपील

आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवी उर्फ ​​रजा के रूप में हुई है और उसे बाद में दरभंगा के सिंहवाड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया हुई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल से माफ़ी मांगने को कहा. शाह ने गुवाहाटी में कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माँ के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.

बंगाल