होम = चुनाव = राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में BJP पर कसा तंज,कहा-पहले सबूत नहीं थे…अब दावा कर रहा ये लोग चोर हैं

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में BJP पर कसा तंज,कहा-पहले सबूत नहीं थे…अब दावा कर रहा ये लोग चोर हैं

Bihar Voter Adhikar Yatra : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज अपने 11वें दिन मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां जारंग हाई स्कूल मैदान में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए।

पहले सबूत नहीं थे…

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र और गुजरात के चुनावों में वोट चोरी किए। गुजरात का मॉडल आर्थिक नहीं, बल्कि वोट चोरी का मॉडल है। हम पहले कुछ नहीं बोलते थे क्योंकि हमारे पास कोई ठोस सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सारे सबूत हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने 2014 के बाद से देशभर में चुनाव जीतने के लिए इस चोरी के तरीके का इस्तेमाल किया। उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा, लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीतता है,लेकिन विधानसभा चुनाव में हमें लगता है कि हम कहीं नजर ही नहीं आते। चुनाव आयोग ने लाखों-करोड़ों वोट जोड़े और वे सारे वोट बीजेपी के खाते में गए जिससे वे चुनाव जीत गए।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अमित शाह ने एक बार कहा था कि बीजेपी अगले 40-50 साल तक सत्ता में रहेगी। राजनीति में कल क्या होगा, किसी को नहीं पता, लेकिन अमित शाह को ये 40 साल की राजनीति कैसे पता? वोट चोरी करके!

भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी किया जिक्र

सभा में राहुल गांधी ने 2019 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव और युद्ध की स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ाई हो रही थी, तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी से कहा था कि 24 घंटे के भीतर यह युद्ध रोक दो। मोदी ने सिर्फ 5 मिनट में युद्ध रुकवा दिया,लेकिन मीडिया ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हमारी बातों को मीडिया ने कभी नहीं सुना और हमारी खबरें कभी दिखाई नहीं गईं।

प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल

राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल थीं। दोनों ने दरभंगा से सुबह साढ़े 8 बजे यात्रा शुरू की और बुलेट पर सवार होकर मुजफ्फरपुर पहुंचे। यह यात्रा 2024 के आम चुनाव से पहले वोटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक प्रमुख जन जागरूकता अभियान के रूप में शुरू की गई है।

बंगाल