होम = चुनाव = 2020 से उनका चाल और चरित्र जानते हैं…मांझी का चिराग पर हमला, NDA में सीटों पर तकरार !

2020 से उनका चाल और चरित्र जानते हैं…मांझी का चिराग पर हमला, NDA में सीटों पर तकरार !

Bihar politic : बिहार की राजनीति में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर सीधा हमला बोला है. मांझी ने कहा उनका चाल और चरित्र हम 2020 से जानते हैं,इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. आज जरूरत है कि बिहार और देश को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर एनडीए को मजबूत करें.

43 सीटों की मांग कर रहे हैं चिराग पासवान

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने हाल ही में अपनी पार्टी के लिए कम से कम 43 सीटों की मांग की थी.इसी बीच मांझी ने जानकारी दी कि 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद दिल्ली में एनडीए की बड़ी बैठक होगी,जिसमें सीट बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा.उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि एनडीए में कोई झमेला नहीं है. जो आदेश मुख्यालय से मिलेगा,वही मान्य होगा.

गठबंधन में सभी दल मिलकर लड़ते है चुनाव

हाल ही में मांझी ने यह भी बयान दिया था कि जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बयान अक्सर कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए दिए जाते हैं.मांझी ने कहा कि हम गठबंधन का हिस्सा हैं.पिछली बार भी कम सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 62 से ज्यादा सीटों पर प्रचार किया.गठबंधन में सभी दल मिलकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं.

ये भी पढ़ें :भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर BCCI को किस बात का सता रहा है ड़र,सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान

इसी दौरान मांझी ने जीएसटी सुधारों की भी सराहना की.उन्होंने कहा कि मैं 46 साल से राजनीति में हूं,लेकिन इतना बड़ा तोहफा पहले किसी सरकार ने नहीं दिया. नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के लिए लगातार काम कर रही है.

बंगाल