होम = चुनाव = NDA में दरार…!चिराग पासवान के बयान पर जीतन राम मांझी का कटाक्ष, जदयू ने भी किया पलटवार  

NDA में दरार…!चिराग पासवान के बयान पर जीतन राम मांझी का कटाक्ष, जदयू ने भी किया पलटवार  

Bihar Politics : बिहार में एनडीए के दो छोटे सहयोगी दलों के प्रमुख नेता लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य में अपराध पूरी तरह बेकाबू हो गया है और इसे रोकना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराधों पर कोई नियंत्रण नहीं है.

चुनाव के कारण हो रहा अपराधों में वृद्धि

चिराग ने कहा कि अपराधों में वृद्धि का एक कारण चुनाव भी हो सकता है और यह भी संभव है कि सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत ये घटनाएं कराई जा रही हैं. हालांकि उन्होंने प्रशासन की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि हत्या, अपहरण, लूटपाट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने में प्रशासन पूरी तरह असमर्थ दिख रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति बनी रही तो राज्य में भयावह हालात पैदा हो सकते हैं.

चिराग को अनुभव की कमी है : जीतनराम मांझी

चिराग के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि चिराग का अनुभव कम है और उन्हें बिहार की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं है. मांझी ने कहा, “जब बच्चा जन्म लेता है और बरसात होती है तो उसे लगता है कि यही समुद्र है, चिराग पासवान को भी ऐसा ही लग रहा है.” उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति उतनी बुरी नहीं है जितनी चिराग बता रहे हैं.

अपने X (ट्विटर) पोस्ट में मांझी ने लिखा कि मुझे खुशी है कि मैं बिहार में ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जो अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं करती. जो हर अपराधिक घटना का खुलासा करती है और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजती है. हमें गर्व है कि बिहार में NDA नेतृत्व में सुशासन की सरकार है.

बंगाल