Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होना है। 2020 के चुनाव में ये सीटें लगभग बराबर बंटी थीं, जिसमें महागठबंधन को मामूली बढ़त मिली थी। इस बार भी इन सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले राजनीतिक समीकरण में कई बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और पेचीदा हो गया है।
2020 का पिछला रिकॉर्ड
पिछली बार इन 121 सीटों में एनडीए को 59 सीटें मिली थीं। बाद में लोजपा का एक विधायक जदयू में शामिल हो गया, जिससे एनडीए की कुल सीटें 60 पर पहुंच गईं। क्षेत्रवार देखें तो दरभंगा और तिरहुत प्रमंडल में एनडीए ने बढ़त बनाई थी, जबकि मगध और कोसी क्षेत्र महागठबंधन के प्रभाव में थे।
एनडीए में भाजपा को 32 सीटें, जदयू को 23 और वीआईपी को 4 सीटें मिली थीं। महागठबंधन ने 61 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें राजद को 42, कांग्रेस को 8, भाकपा-माले को 7 और भाकपा तथा माकपा को 2-2 सीटें मिली थीं।
2025 के चुनाव में शुरुआती रुझान
विशेषज्ञों का कहना है कि पहले चरण में 121 सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक रहेगा। दरभंगा और तिरहुत में एनडीए को बढ़त का अनुमान है, जबकि मगध और कोसी क्षेत्र में महागठबंधन को मजबूत स्थिति दिख रही है।
दूसरे चरण की तैयारी
दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 66 सीटें एनडीए और 49 सीटें महागठबंधन के पास थीं। इस प्रकार, दोनों चरणों में कुल 243 सीटों की लड़ाई में हर सीट निर्णायक साबित होगी।
2020 में सीटों का विवरण
एनडीए:
-
भाजपा: दरभंगा, हायाघाट, केवटी, जाले, औराई, पारू, बरूराज, बरौली, गोपालगंज, दरौंदा, तरैया, गोरियाकोठी, छपरा, अमनौर, हाजीपुर, लालगंज, पातेपुर, मोहिउद्दीननगर, रोसड़ा, बछवारा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, बिहारशरीफ, बाढ़, दीघा, बांकीपुर, कुमहरार, पटना साहिब, बरहरा, आरा, सहरसा।
-
जदयू: अस्थावां, राजगीर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, आलमनगर, बिहारीगंज, सोनवर्षा, महिषी, कुशेश्वरस्थान, बेनीपुर, बहादुरपुर, सकरा, कुचायकोट, भोरे, वैशाली, कल्याणपुर, वारिसनगर, सरायरंजन, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, बरबीघा।
-
वीआईपी: गौराबौराम, अलीनगर, बोचहां, साहेबगंज।
-
लोजपा: मटिहानी।
महागठबंधन:
-
राजद: चेरिया बरियारपुर, साहेबपुर कमाल, अलौली, सिंहेश्वर, हथुआ, मधेरा, सिमरी बख्तियारपुर, दरभंगा ग्रामीण, गायघाट, कुढ़नी, मीनापुर, कांटी, बैकुंठपुर, सिवान, रघुनाथपुर, बड़हरिया, एकमा, बनियापुर, मढ़ौरा, गड़खा, परसा, सोनपुर, महुआ, राघोपुर, महनार, सूर्यगढ़ा, शेखपुरा, इस्लामपुर, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, दानापुर, मनेर, मसौढ़ी, संदेश, जगदीशपुर, ब्रह्मपुर, शाहपुर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, हसनपुर।
-
कांग्रेस: मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, राजापाकर, खगड़िया, जमालपुर, बिक्रम, बक्सर, राजपुर।
-
भाकपा-माले: जीरादेई, दरौली, फुलवारी, पालीगंज, अगियांव, तरारी, डुमरांव।
-
भाकपा: तेघड़ा, बखरी।
-
माकपा: मांझी, विभूतिपुर।

