होम = चुनाव = बिहार चुनाव = आज 12 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद, मैदान में तगड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहां से लड़ रहा सियासी रण

आज 12 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद, मैदान में तगड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहां से लड़ रहा सियासी रण

Bihar Election Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा चरण आज सबसे दिलचस्प मुकाबलों का गवाह बन रहा है। इस चरण में 12 मंत्रियों का राजनीतिक भविष्य आज EVM में कैद हो जाएगा। इनमें कई ऐसे चेहरे हैं जिन्होंने पिछले चुनावों में बाज़ी मारी थी, लेकिन इस बार समीकरण पहले जैसे नहीं हैं। सियासत के पुराने खिलाड़ी नए गठबंधन, जातीय गणित और स्थानीय मुद्दों के बीच अपनी सीट बचाने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

कौन कहा से किस सीट पर

  • पश्चिम चंपारण की बेतिया सीट पर भाजपा की रेणु देवी, जो उप मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, एक बार फिर मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस बार नया दांव चलते हुए वसी अहमद को उम्मीदवार बनाया है, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
  • मधुबनी जिले की झंझारपुर सीट पर भाजपा मंत्री नीतीश मिश्रा का सामना फिर से CPI के राम नारायण यादव से है। पिछली बार मिश्रा ने यादव को करीब 41 हजार मतों से हराया था, लेकिन इस बार मुकेश सहनी की पार्टी VIP विपक्षी खेमे को मजबूती दे रही है।
  • फुलपरास सीट पर जदयू की शीला कुमारी मंडल फिर से मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस बार सुबोध मंडल को उतारा है, जिससे पिछली बार का अंतर कम हो सकता है।
  • सुपौल में बिजेंद्र प्रसाद यादव (जदयू) के सामने कांग्रेस के मिनतुल्लाह रहमानी हैं। वहीं जन सुराज पार्टी ने निर्दलीय छवि वाले अनिल सिंह को टिकट देकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।
  • छातापुर में भाजपा के नीरज कुमार सिंह बबलू का सामना राजद के डॉ. विपिन सिंह से है। यहां जन सुराज के अभय कुमार सिंह मुन्ना भी समीकरण बिगाड़ने को तैयार हैं।
  • पूर्णिया की धमदाहा सीट पर जदयू की मंत्री लेशी सिंह के सामने इस बार उनकी ही पार्टी के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा राजद से मैदान में हैं। यह सीट इस चरण की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।
  • गया टाउन में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार की चुनौती कांग्रेस के अखौरी ओंकारनाथ और जन सुराज के धीरेन्द्र अग्रवाल से है। मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है।
  • चकाई (जमुई) से मंत्री सुमित कुमार सिंह, जो पिछली बार निर्दलीय जीते थे, अब जदयू प्रत्याशी हैं। उनके सामने राजद की सावित्री देवी हैं, जिनके समर्थन में VIP भी खड़ी है।
  • सिकटी में भाजपा के विजय कुमार मंडल का सामना VIP के हरिनारायण प्रामाणिक से है, जबकि अमरपुर में जदयू के जयंत राज और कांग्रेस के*जितेंद्र सिंह के बीच कांटे की टक्कर है।
  • चैनपुर (कैमूर) की सीट पर जदयू मंत्री मो. जम़ा खान की राह मुश्किल दिख रही है। राजद के बृज किशोर बिंद, VIP के बाल गोविंद बिंद और जन सुराज के हेमंत चौबे सभी वोट बैंक में सेंध लगा रहे हैं।

बिहार का दूसरा चरण तय करेगा कौन रहेगा सत्ता में और कौन होगा सत्ता से बाहर, क्योंकि आज की वोटिंग से तय होगा कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून पर SC ने केंद्र से पूछा – लागू करने में देरी क्यों ?

बंगाल