Bihar Election Results Countdown: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो गई है और पश्चिमी चंपारण जिले की 9 अहम सीटों पर भी राजनीतिक तापमान चरम पर है। पिछले चुनाव यानी 2020 में NDA ने इन 9 में से 8 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था, जबकि महागठबंधन केवल सिकटा सीट जीत पाया था। इस बार का मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प और सस्पेंस से भरा हुआ है।
सुबह सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई है। साढ़े 8 बजे EVM खुलने के बाद कुछ ही देर में शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। अनुमान है कि सुबह 9 बजे तक पहला ट्रेंड और दोपहर बाद अंतिम परिणाम सामने आ जाएंगे।
जिले की 9 सीटों वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, बेतिया और सिकटा पर इस बार लड़ाई बेहद कड़ी मानी जा रही है।
2020 का इतिहास
BJP ने 7 सीटें जीती थीं, रेणु देवी (बेतिया), भागीरथी देवी (रामनगर–SC), रश्मि वर्मा (नरकटियागंज), राम सिंह (बगहा), विनय बिहारी (लौरिया), नारायण प्रसाद (नौतन) और उमाकांत सिंह (चनपटिया), JD(U) को 1 सीट मिली थी, धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘रिंकू सिंह’ (वाल्मीकिनगर), महागठबंधन को सिर्फ 1 सफलता मिली, सिकटा CPI(ML) के वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
इस तगड़े प्रदर्शन के कारण पश्चिमी चंपारण NDA का मजबूत किला माना गया। लेकिन इस बार उम्मीदवारों के नए समीकरण मुकाबले को खासा रोमांचक बना रहे हैं।
इस बार मुख्य मुकाबले
नरकटियागंज: BJP से संजय पांडे बनाम RJD से दीपक यादव
चनपटिया: कांग्रेस के अभिषेक रंजन बनाम BJP के उमाकांत सिंह; साथ में जन मनीष कश्यप की भी मौजूदगी
बेतिया: कांग्रेस के वसी अहमद बनाम BJP की दिग्गज रेणु देवी
नौतन: कांग्रेस के अमित गिरी बनाम BJP के नारायण प्रसाद
सिकटा: माले के वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता बनाम JDU की समृद्ध वर्मा
लौरिया: VIP के रणकौशल प्राप्त सिंह बनाम BJP के विनय बिहारी
रामनगर: RJD के सुबोध पासवान बनाम BJP के नंदकिशोर राम
बगहा: कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह बनाम BJP के राम सिंह
वाल्मीकिनगर: कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा बनाम JDU के धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘रिंकू सिंह’
यहां कई सीटों पर कांग्रेस और RJD के बीच भी अप्रत्यक्ष टक्कर की संभावना दिख रही है, जिससे वोटों का बंटवारा समीकरण बदल सकता है।
मतगणना की व्यवस्था
हर मतगणना केंद्र पर 14+1 टेबल लगाई गई हैं।
14 टेबल EVM गिनती के लिए
1 टेबल सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए
हर टेबल पर एक सुपरवाइज़र, सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं।
डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग टेबल है।
कम बूथ वाली सीटों पर 25 राउंड, जबकि अधिक बूथ वाले क्षेत्रों में 30 से ज्यादा राउंड गिनती हो सकती है।
पश्चिमी चंपारण का यह चुनाव सिर्फ 9 सीटों का नहीं यह तय करेगा कि NDA का गढ़ बरकरार रहेगा या विपक्ष इस बार सेंध लगाने में कामयाब होगा।
कुछ ही घंटों में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: आज खुलेंगे सत्ता के ताले: बिहार की 243 सीटों पर किसका होगा कब्ज़ा? वोटों की गिनती से पहले बढ़ी सियासी धड़कन

