Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। जैस-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल करके लिस्ट जारी कर रही है। इसी बीच ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
किशनगंज से AIMIM ने जारी की पहली सूची
बता दें कि किशनगंज में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, “AIMIM बिहार ने धर्मनिरपेक्ष वोटों के बिखराव को रोकने और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का प्रयास किया, लेकिन बड़े गठबंधन दलों ने सहयोग नहीं किया, जिससे तीसरा गठबंधन बना।”
चार जिलों में लड़ेंगे चुनाव
उन्होंने कहा कि AIMIM किशनगंज के चार जिलों में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, अररिया, गया, मोतिहारी, नवादा, जमुई, भागलपुर, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली और गोपालगंज जैसे जिलों की कई सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।
दरअसल, AIMIM ने कल ही बिहार की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान किया है, जो कि पिछली बार से लगभग 5 गुना है। पार्टी के इस कदम से कांग्रेस और राजद को नुकसान होना तय माना जा रहा है। वहीं बीजेपी को फायदा हो सकता है।

