होम = चुनाव = बिहार चुनाव = बिहार चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने बेटे/ बेटियों की टिकट दिलाने की क़वायद की शुरू

बिहार चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने बेटे/ बेटियों की टिकट दिलाने की क़वायद की शुरू

by | Sep 24, 2025 | बिहार चुनाव

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में काम शुरू हो चुका है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक का सिलसिला जारी, वही बड़े नेताओं ने विधानसभा चुनाव में बेटे/ बेटियों को टिकट दिलवाने की कवायत भी शुरू कर दी है ।

बिहार 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जारी है। लगातार सर्वे से लेकर उम्मीदवारो के आवेदन को लेकर बैठक जारी है। इसी बीच बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपने परिवार के लोगों को टिकट देने की माँग पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रख दी है। बिहार प्रदेश के बड़े नेताओं ने अपने- अपने बच्चों को टिकट देने की कोशिश शुरू कर दी है।

नेता जो मांग रहे टिकट परिवार के लिए

हाल ही में दिल्ली में अजय माकन की अध्यक्षता में बिहार कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक हुई…स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इमरान प्रतापगढ़ी, कुनाल चौधरी और परिणीति सिंदे समित बिहार कांग्रेस के नेता शामिल हुए । सूत्रों के मुताबिक बिहार कांग्रेस के कई नेता इस बार अपने बेटों को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।

  • अखिलेश प्रसाद सिंह – वर्तमान में सांसद है राज्यसभा में वह अपने बेटे आकाश कुमार के लिए विधानसभा का टिकट मांग रहे हैं। आकाश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और हार भी गए थे।
  • मदन मोहन झा – बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान में बिहार विधान परिषद में पार्टी के नेता हैं। यह भी अपने बेटे माधव के लिए टिकट मांग रहे है।
  • मीरा कुमार – कांग्रेस की कद्दावर दलित नेता, पूर्व लोकसभा स्पीकर अपने बेटे अनसुल कुमार के लिए टिकट मांग रही है , लोकसभा चुनाव में अनसुल बड़े मार्जिन के साथ चुनाव हार चुके है।
  • शकील अहमद – पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शकील अहमद भले खुद सक्रिय राजनीति से दूर हो गए हों, लेकिन इस बार अपने बेटे को टिकट दिलाकर राजनीतिक विरासत सौंपना चाहते हैं। इसलिए विदेश में रह रहे अपने बेटे को उन्होंने कुछ महीने पहले देश बिहार बुला कर विधानसभा में सक्रिय कर दिया है यह भी अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं।
  • अवधेश सिंह – कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, वजीगंज से 6 बार के विधायक और पूर्व मंत्री अवधेश सिंह भी इस बार अपनी जगह अपने बेटे आकाश को टिकट दिलाना चाहते हैं, वह भी सक्रिए तरीके से परिवार को राजनीति में साधना चाहते है।

कांग्रेस में बेटे बेटो को टिकट दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रो के मुताबिक यह सभी नेता एक दूसरे को सपोर्ट भी कर रहे हैं ताकि पार्टी इनके बच्चों को विधानसभा चुनाव में टिकट दे सके। वही बाक़ी उम्मीदवारो को टिकट देने को लेकर सर्वे रिपोर्ट पर भी गौर किया जा रहा है। जल्द स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक का काम ख़त्म होने और के बाद कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अक्टूबर में होगी। जिताऊ आउट टिकाऊ उम्मीदवार को ही पार्टी चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। वही बड़े नेता भी अपने अपने उम्मीदवारो को टिकट दिलाने को लेकर कोशिश में जुटे हैं।

–कनिका कटियार

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, पटना में आज CWC की बैठक, चर्चा में ये मुद्दे!

बंगाल