होम = चुनाव = बिहार चुनाव = NDA-महागठबंधन को चुनौती : बिहार में ‘गौ भक्तों’ की धर्मनिष्ठ राजनीति की दस्तक!

NDA-महागठबंधन को चुनौती : बिहार में ‘गौ भक्तों’ की धर्मनिष्ठ राजनीति की दस्तक!

Bihar Election 2025 : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातन धर्म से जुड़ी राजनीति की शुरुआत की है। शुक्रवार को मुंगेर पहुंचने पर उन्होंने ‘गौ मतदाता संकल्प यात्रा’ को लेकर एक बड़ी घोषणा की।

उन्होंने कहा है कि वे बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौ भक्तों को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतारेंगे। शंकराचार्य खुद इन गौ भक्त उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी करेंगे। साथ ही, वे सनातन धर्म मानने वाले लोगों से अपील करेंगे कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए इन गौ भक्तों को वोट दें।

बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी

स्वामी जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी हो सकती है जब हम गौ माता की रक्षा करें। गौ माता की सेवा सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि हमारे समाज और संस्कृति की भी बुनियाद है।

उन्होंने सभी लोगों से कहा कि विधानसभा चुनाव में सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें, जो गाय की रक्षा के लिए साफ़ और मजबूत इरादा रखते हों। शंकराचार्य ने बताया कि हम सभी एक राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली दफ़्तर गए और उनसे कहा कि गाय को “राष्ट्र माता” घोषित करने की माँग को संसद में रखें और हमें अपना पक्ष बताएं। लेकिन अब तक किसी भी पार्टी ने इस बारे में कुछ साफ़ नहीं कहा है।

इसलिए अब हमें मजबूरी में बिहार विधानसभा चुनाव में गाय भक्त उम्मीदवार उतारने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह बताया जाएगा कि कौन-कौन लोग हमारी तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।

शंकराचार्य जी का संदेश भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वीकार किया। यह जानकारी उनके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी।

 

बंगाल