होम = State = बिहार = चुनावी साल में बिहार को मिली नई ट्रेनों की सौगात, खेसारी लाल यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

चुनावी साल में बिहार को मिली नई ट्रेनों की सौगात, खेसारी लाल यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

Bihar rail news : चुनावी माहौल के बीच बिहार को भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि बिहार को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस और चार नई अमृत भारत ट्रेनें मिलेंगी. इसके अलावा,दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.

रेल मंत्री ने बताया कि यह निर्णय बिहार के नेताओं से चर्चा और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. मंत्रालय ने सिर्फ नई ट्रेनों की योजना नहीं बनाई है, बल्कि राज्य में कई आधारभूत ढांचा परियोजनाएं भी शुरू करने का ऐलान किया है.

खेसारी लाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

हालांकि सरकार की इन घोषणाओं के तुरंत बाद भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. खेसारी ने लिखा फिर बोलेगा लोग कि खेसरिया बहुत बोल रहा है. ढोल पीटने से पहले ये सोच लेते कि बिहार से कितने लोगों को दूसरे राज्यों में काम करने जाना पड़ता है. पूछिएगा अपने रिश्तेदार से कि कन्फर्म टिकट भी मिला या नहीं इतना के बाद? सेमीकंडक्टर प्लांट दूसरे राज्य में लागता, जबकि अमृत भारत ट्रेन बिहार के लिए. ठीक है.

ये भी पढ़ें : केवल एक्टिंग में ही नहीं बिजनेस में भी टॉप पर है ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, बनी सफल उद्यमी

पहले भी जता चुके हैं नाराजगी

यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव ने रेलवे की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. इससे पहले भी उन्होंने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की एनटीपीसी परीक्षा को लेकर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई थी. हालांकि उस समय उनका गुस्सा व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री पर नहीं था, बल्कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की कमी पर चिंता जताई थी. खेसारी ने कहा था कि रेलवे की नीतियों के चलते लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है और उन्होंने युवाओं के साथ एकजुटता दिखाई थी.

बंगाल