होम = चुनाव = बिहार चुनाव = बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा विपक्ष? तेजस्वी यादव के बयान से चढ़ा सियासी पारा

बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा विपक्ष? तेजस्वी यादव के बयान से चढ़ा सियासी पारा

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर राज्य का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। ऐसे में विपक्षी दलों के बवाल के बीच RJD नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार पर विपक्षी दलों के गठबंधन में चर्चा की बात से भी इनकार नहीं किया है। SIR को लेकर विधानसभा में भी काफी हंगामा हो रहा है और आज भी विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए। वहीं, बुधवार को चुनाव आयोग ने बयान जारी कर बताया कि वोटर लिस्ट रिवीजन की प्रक्रिया में 98 फीसदी मतदाता कवर हो चुके हैं।

बहिष्कार के विकल्प पर तेजस्वी का बयान

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में जब तेजस्वी यादव से चुनाव के बहिष्कार के विकल्प को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि हो सकता है। तेजस्वी ने कहा कि इस बात पर भी चर्चा हो सकती है। हम लोग देखेंगे कि जनता क्या चाहती है और सब लोगों की इसमें क्या राय है। अगर ऐसा करना पड़े। जब आप बेईमानी से सब कुछ तैयार कर रखे हैं कि इसको इतना सीट देना है, उसको इतना सीट देना है तो चुनाव ही मत कराओ। तो इसमें देखा जाएगा कि क्या करना है।”

यह भी पढ़ें: गलवान संघर्ष के बाद चीनी पर्यटकों को फिर वीजा देगा भारत, जानें कब से शुरु होगा आवेदन

बता दें कि बिहार (Bihar News) में 25 जून से मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण चल रहा है। इसमें वोटरों को 11 तरह के दस्तावेज दिखाने हैं अगर उनका नाम 2003 की अर्हता तिथि तक की मतदाता सूची में शामिल है तो उन्हें SIR के अंतर्गत किसी भी प्रकार के दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी देखें: Ghaziabad News: Fake Embassy का भंडाफोड़, Harsvardhan Jain बना नकली राजदूत, हुआ गिरफ्तार

बंगाल