होम = चुनाव = बिहार चुनाव = बिहार के आधे से ज्यादा लोग खो देंगे मताधिकार! जगदीप छोकर के बयान से मचा हड़कंप

बिहार के आधे से ज्यादा लोग खो देंगे मताधिकार! जगदीप छोकर के बयान से मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण से बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसके विरोध में इंडी गठबंधन ने बुधवार यानी 9 जुलाई को चक्का जाम का आह्वान किया है। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार के निर्देश पर बिहार में वोटबंदी करवाने का आरोप लगा रही है। जिसे विपक्षी दलों ने बड़ी धांधली बताते हुए मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाने की आशंका जताई है।

सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंची है विरोध की आवाज

वहीं, चुनाव आयोग के इस कदम के विरोध की आवाज अब सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंची है। राजनीतिक दलों समेत अन्य संगठनों ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इसे असंवैधानिक काम बताया है। साथ ही उन्होंने कोर्ट से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को सुनवाई करेगा।

जगदीप छोकर ने प्रक्रिया को बताया अवैध

इस बीच,एडीआर के सह-संस्थापक और गहन मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वालों में (Bihar News) शामिल जगदीप छोकर ने इस प्रक्रिया को अवैध और अव्यवहारिक बताया है। छोकर ने मीडिया से कहा कि अगर इस कदम को अभी नहीं रोका गया तो बिहार के आधे से ज्यादा लोग मताधिकार खो देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के 30 से 40 प्रतिशत लोग दूसरे राज्यों में रह रहे हैं, इसलिए इतने कम समय में उन लोगों का पुनरीक्षण कार्य में शामिल हो पाना असंभव है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से भड़का रूस, दे दी कड़ी चेतावनी

वहीं, आयोग द्वारा बिहार से बाहर रहने वाले लोगों के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके भरने के तर्क पर भी छोकर ने सवाल उठाया। उन्होंने इसे न सिर्फ अव्यवहारिक बताया, बल्कि पंजाब के खेतों और मुंबई के निर्माणस्थलों पर (Bihar News) काम करने वाले मजदूरों के लिए दुरूह कार्य भी बताया।

यह भी देखें: Changur Baba Religion Scam: धर्मांतरण का धंधा अब और नहीं, Changur Baba पर टूटा कानून का कहर |