rahul gandhi target government : बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मार कर हत्या कर हत्या कर दी गई.जिसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. एक तरफ जहां राज्य में चुनाव को लेकर सरकार अपनी छवि ठीक करने में लगी हुई है वहीं एक बार फिर से व्यवसायी की हत्या पर विपक्षी दलों को सरकार पर हमलावर होने का मौका दिया है. मौका पर विपक्षी दलों की तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया आई है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर फिर से सवाल किए जा रहे हैं.
राहुल का नीतीश सरकार पर हमला
व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को नीतीश कुमार सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि हर हत्या बदलाव की पुकार है.
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है – भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को “भारत की क्राइम कैपिटल” बना दिया है।
आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है – और सरकार पूरी तरह नाकाम।…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 6, 2025
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि पटना में व्यापारी गोपाल खेमका की निर्मम हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि BJP और नीतीश ने मिलकर बिहार को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है. राहुल ने अपने अपने पोस्ट में कहा कि आज लूट,गोलीबारी और हत्या के साये में बिहार जी रहा है.अपराध यहां सामान्य बात बन गई है और सरकार पूरी तरह से निष्प्रभावी है.अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि बिहार के भाइयों और बहनों यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
अपने पोस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, उसे आपका भविष्य भी नहीं सौंपा जा सकता.राहुल ने विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से आह्वान किया कि हर हत्या, हर लूट, हर गोली – बदलाव की पुकार है. अब नए बिहार का समय है, जहां कोई डर नहीं,सिर्फ प्रगति है.उन्होंने कहा कि इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं, बल्कि बिहार को बचाने के लिए करें.
घर के बाहर गोली मारकर हत्या
बता दें कि व्यवसायी गोपाल खेमका को शुक्रवार रात पटना में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बिहार पुलिस ने बिहार के गांधी मैदान के दक्षिणी इलाके में हुई इस हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. जो मामले की जांच कर रही है.

