Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस बार 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7.4 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।
पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प हैं क्योंकि विभिन्न दलों का मजबूत पकड़ वाला इलाका इसमें शामिल है। नामांकन प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू होगी और नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर होगी।
भाजपा के पास 32 सीटें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास सहरसा, दरभंगा, हायाघाट, केवटी, जाले, औराई, बरूराज, पारू, बरौली, गोपालगंज, दरौंदा, तरैया, गोरिटाकोठी, छपरा, अमनौर, हाजीपुर, लालगंज, पातेपुर (एससी), मोहिउद्दीननगर, रोसड़ा (एससी), बछवारा, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, बिहारशरीफ, बाद, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, बड़हरा और आरा जैसी अहम सीटें हैं।
जेडीयू के पास 22 सीटें
जेडीयू आलमनगर, बिहारीगंज, सोनवर्षा (एससी), महिषी, कुशेश्वरस्थान (एससी), बेनीपुर, बहादुरपुर, सकरा (एससी), कुचायकोट, भोरे (एससी), वैशाली, कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, सरायरंजन, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, बरबीघा, अस्थावां, राजगीर (एससी), हिलसा, नालंदा और हरनौत सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वीआईपी के पास 4 सीटें
वीआईपी पार्टी को गौड़ाबौराम, अलीनगर, बोचहा (एससी) और साहेबगंज सीटें मिली हैं।
कांग्रेस के पास 8 सीटें
कांग्रेस मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, राजापाकर (एससी), खगड़िया, जमालपुर, बिक्रम, बक्सर और राजपुर (एससी) सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
आरजेडी के पास सबसे ज्यादा 40 सीटें
राजद पहले चरण में सबसे बड़ी दावेदार के रूप में 40 सीटों पर मैदान में है। इनमें सिंघेश्वर (एससी), हथुआ, मधेपुरा, सिमरी बख्तियारपुर, दरभंगा (ग्रामीण), गायघाट, कुढ़नी, मीनापुर, कांटी, बैकुंठपुर, सीवान, रघुनाथपुर, बड़हरिया, एकमा, बनियापुर, मढ़ौरा, गड़खा (एससी), परसा, सोनपुर, महुआ, राघोपुर, महनार, चेरिया बरियारपुर, साहेबपुर कमाल, अलौली (एससी), सूर्यगढ़ा, शेखपुरा, इस्लामपुर, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, दानापुर, मनेर, मसौढ़ी (एससी), संदेश, जगदीशपुर, ब्रहमपुर, शाहपुर, समस्तीपुर, ऊजियारपुर, मोरव और हसनपुर शामिल हैं।
माले के पास 7 सीटें
माले जीरादेई, दरौली, फुलवारी (एससी), पालीगंज, अगियांव (एससी), तरारी और डुमरांव सीटों पर उतरेगी।
भाकपा और माकपा के पास 2-2 सीटें
भाकपा को तेघड़ा और बखरी सीटें मिली हैं, जबकि माकपा मांझी और विभूतिपुर सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
लोजपा के पास 1 सीट
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को मटिहानी सीट दी गई है।
पहले चरण की इन 121 सीटों पर महागठबंधन और NDA के बीच सीधी टक्कर होगी। इस चरण के नतीजे ही आगे की चुनावी तस्वीर को काफी हद तक तय करेंगे।

