होम = चुनाव = बिहार चुनाव = दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान, गया और किशनगंज में सबसे आगे वोटिंग का जोश, जाने क्या है मतदान आंकड़े

दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान, गया और किशनगंज में सबसे आगे वोटिंग का जोश, जाने क्या है मतदान आंकड़े

Bihar Election Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग सोमवार को पूरे जोश और सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और 9 बजे तक राज्यभर में औसतन 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों में मतदाताओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखी, लेकिन धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें बढ़ने लगी हैं।

कई जिलों में मतदान प्रतिशत अधिक

इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक गया (15.97%), किशनगंज (15.81%), जमुई (15.77%), अररिया (15.34%), पूर्णिया (15.54%) और औरंगाबाद (15.43%) जैसे जिलों में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा। इन जिलों में सुबह से ही मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

तो कहीं रफ्तार थोड़ी धीमी

वहीं, कुछ जिलों में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। मधुबनी (13.25%), भागलपुर (13.43%), नवादा (13.46%) और सीतामढ़ी (13.49%) में सुबह के समय वोटिंग का प्रतिशत अन्य जिलों की तुलना में कम दर्ज किया गया।

जिले के अनुसार मतदान आंकड़े इस प्रकार हैं-

• पश्चिम चंपारण- 15.04%
• पूर्वी चंपारण- 14.11%
• शिवहर- 13.94%
• सीतामढ़ी- 13.49%
• मधुबनी- 13.25%
• सुपौल- 14.85%
• अररिया- 15.34%
• किशनगंज- 15.81%
• पूर्णिया- 15.54%
• कटिहार- 13.77%
• भागलपुर – 13.43%
• बांका- 15.14%
• कैमूर (भभुआ)- 15.08%
• रोहतास- 14.16%
• अरवल- 14.95%
• जहानाबाद- 13.81%
• औरंगाबाद- 15.43%
• गया- 15.97%
• नवादा- 13.46%
•जमुई- 15.77%

सुबह के ठंडे मौसम और खेत-खलिहानों में व्यस्त ग्रामीणों के कारण शुरुआती घंटे में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। हालांकि, चुनाव अधिकारियों का मानना है कि दोपहर तक मतदान में तेजी आएगी। इस बार के मतदान में कुल 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण रहे। चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत पहले चरण से अधिक रहेगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून पर SC ने केंद्र से पूछा – लागू करने में देरी क्यों ?

बंगाल