होम = चुनाव = Bihar Election : बड़े भाई की भूमिका में नीतीश ही रहेंगे..! NDA की सीट शेयरिंग फाइनल

Bihar Election : बड़े भाई की भूमिका में नीतीश ही रहेंगे..! NDA की सीट शेयरिंग फाइनल

Bihar Election : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर अब लगभग स्पष्ट होती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया दिल्ली दौरे के बाद गठबंधन दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम सहमति बन गई है.

कितने सीटों पर कौन सी पार्टी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनता दल यूनाइटेड (JDU) 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 101 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) [LJP(R)] को 20 सीटें दी जाएंगी. इसके अलावा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें दिए जाने की चर्चा है.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में BJP पर कसा तंज,कहा-पहले सबूत नहीं थे…अब दावा कर रहा ये लोग चोर हैं

सीटों के आधिकारिक बंटवारे की घोषणा नहीं

हालांकि अब तक सीटों के आधिकारिक बंटवारे की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन NDA द्वारा जल्द ही एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर मुहर लगाई जा सकती है. सीटों के अंतिम चयन और वितरण को लेकर कुछ सीटों पर अभी भी अंतिम मंथन जारी है, खासकर JDU और BJP के बीच 1-2 सीटों को लेकर हल्की खींचतान बताई जा रही है.

बंगाल