होम = चुनाव = अबकी बार तेजस्वी सरकार…नारे पर भड़के तेज प्रताप यादव,कहा- यहां फालतू बात मत करो

अबकी बार तेजस्वी सरकार…नारे पर भड़के तेज प्रताप यादव,कहा- यहां फालतू बात मत करो

Bihar Election 2025 :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के बीच राजद नेताओं के बीच एक दिलचस्प और विवादास्पद घटना सामने आई है. जहानाबाद में एक सभा के दौरान जब एक शख्स ने अबकी बार तेजस्वी सरकार का नारा लगाया, तो तेज प्रताप यादव ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.

क्या है मामला

तेज प्रताप ने गुस्से में कहा कि यहां फालतू की बात मत करो. सरकार जनता बनाती है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं. उन्होंने आगे कहा कि तुम आरएसएस के हो क्या? अभी तुम्हे पुलिस पकड़कर ले जाएगी. इस तरह की बातों से कुछ नहीं होगा. अगर तुम घमंड में रहोगे तो जल्दी गिरोगे, क्योंकि जनता की सरकार ही सही है, और अगर तुम नौटंकी करोगे तो रोजगार नहीं मिलेगा. तेज प्रताप यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जहां उनके समर्थक और विपक्ष दोनों इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

लोगों के झांसे में न आएं

इसके बाद तेज प्रताप ने अपने समर्थकों को यह चेतावनी दी कि वे उन लोगों के झांसे में न आएं,जो टीम तेज प्रताप यादव को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे भगवान ने एक और मौका दिया. जो अपना नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा? मैं कभी किसी पद के लिए नहीं लड़ा, न मुख्यमंत्री बनने की लालच रखी. मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों की सेवा है.

ये भी पढ़ें : PM मोदी और शी जिनपिंग की तिआनजिन में मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई एक घंटे तक चर्चा

पार्टी और परिवार से निष्कासित

तेज प्रताप यादव की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आईं,जब उनके पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मई में व्यक्तिगत आचरण और नैतिक मूल्यों की अनदेखी को लेकर तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था. लालू प्रसाद ने कहा था कि उनके बड़े बेटे का सार्वजनिक आचरण और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है.