होम = चुनाव = Bihar Election 2025 : पीएम मोदी और अमित शाह की चुनावी रैली आज, जानिए कौन कहां करेगा चुनावी सभा ?

Bihar Election 2025 : पीएम मोदी और अमित शाह की चुनावी रैली आज, जानिए कौन कहां करेगा चुनावी सभा ?

Bihar Election 2025 :बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर खत्म होने के बाद अब प्रचार अभियान का दौर शुरू हो गया है। राजद, जदयू, बीजेपी, जनसुराज सहित कई पार्टियों के दिग्गज अब मैदान में उतरकर अपनी पार्टी के लिए वोटरों को लुभाने के कार्य में जुट गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज 24 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की दो-दो जगहों पर चुनावी रैलियां हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज बिहार दौरे पर हैं।

पीएम मोदी करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। वहीं, शाह की दो जगहों पर जनसभाएं होंगी। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम हाजीपुर में है।

बेगूसराय में भी पीएम की बड़ी जनसभा

पीएम मोदी आज समस्तीपुर से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। पीएम सबसे पहले कर्पूरी ग्राम पहुंचेंगे, जहां सुबह करीब 11 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद पीएम बेगूसराय में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेता जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं की चुनावी सभाएं होंगीं।

बंगाल