होम = चुनाव = Bihar Election 2025 : BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट, बड़े नेताओं का ऐलान

Bihar Election 2025 : BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट, बड़े नेताओं का ऐलान

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली सीट लिस्ट में कुल 71 कैंडिडेट के नाम हैं। बता दें कि ज्यादातर वर्तमान विधायक को टिकट मिला है।

इस सूची में पार्टी ने अनुभवी और बड़े चेहरों पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी रण में उतारा है। सबसे महत्वपूर्ण घोषणाओं में से एक ये है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। ये फैसला पार्टी की तरफ से एक बड़ा दांव माना जा रहा है।

सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। सिवान से मंगल पांडेय चुनाव लड़ेंगे। दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है। बीजेपी ने आरा से संजय सिंह, परिहार से गायत्री देवी को टिकट दिया है।

रीगा से बैद्यनाथ, मधुबन से राणा रंधीर, बथनाह से अनिल कुमार मैदान में होंगे। बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा और अरवल से मनोज शर्मा ताल ठोकेंगे। राजनगर से सुजीत पासवान, ढाका से पवन जायसवाल, नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट मिला है।

बंगाल