होम = चुनाव = Bihar Election 2025: दरभंगा की रैली में अमित शाह के बड़े ऐलान, लालू की पार्टी पर बोला करारा हमला

Bihar Election 2025: दरभंगा की रैली में अमित शाह के बड़े ऐलान, लालू की पार्टी पर बोला करारा हमला

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दरभंगा जिले के जाले में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और बिहार में हो रहे विकास कार्यों को गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा कि पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे, वंदे भारत ट्रेन शुरू होगा। 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है।

बिहार में बनाएंगे डिफेंस कॉरिडोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाला है। जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी नरेन्द्र मोदी बना रहे हैं। एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालने का काम हुआ है। लालू की पार्टी ने चुनाव आयोग को रुपया वापस लेने के लिए पत्र लिखा है। हम पांच साल में जीविका दीदी के अकाउंट में दो लाख रुपये डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाएंगे। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।

पटना और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अमित शाह ने कहा कि बिहार ने 15 साल लालू व राबड़ी के जगंल राज को देखा। इसको फिर से वापस लाना चाहते हैं। हमारा काम जंगल राज को रोकना और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है। उन्होंने कहा कि लालू राबड़ी 15 साल तक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया। दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदीजी ने किया। किसी को पटना- दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बंगाल