Bihar Election 2025 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सारण जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार की जनता से आगामी 6 नवंबर को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
शाह ने कहा कि बिहार में विकास की बयार बह रही है, और यह तभी जारी रह सकती है जब एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सारण जिले से गलती से भी एक सीट महागठबंधन के खाते में चली गई, तो विकास की रफ्तार थम सकती है।
सभा के दौरान अमित शाह ने जनता से पूछा, “बिहार में विकास चाहिए या जंगलराज?” — जिस पर भीड़ ने एक स्वर में जवाब दिया, “विकास!”
इस पर शाह ने कहा कि यह जनता का स्पष्ट संदेश है कि बिहार अब फिर से लालू राज नहीं चाहता। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “लालू एंड राहुल कंपनी” कभी भी बिहार को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती।
उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार में सड़कों, बिजली, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे पिछले शासनकाल की तुलना में ऐतिहासिक हैं। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी सूरत में जंगलराज को बिहार में लौटने नहीं देंगे।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : जीवेश कुमार साइकिल से नामांकन भरने पहुंचे, बने चर्चा का विषय

