Today Weather Update: पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हो रही बारिश ने भीषण उमस से तो राहत दी है, लेकिन लगातार बारिश के चलते जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने यूपी-बिहार में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे।
23-24 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक-दो जिले को छोड़कर कही भी बारिश नहीं हुई। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशवासियों को अभी लगभग 3 दिन इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उसके बाद भारी बारिश होने के कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश में 23-24 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है।
बिहार में 20 से 24 अगस्त तक भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बिहार में 7 से 10 सेमी की वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन मानसून के कमजोर पड़ने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगले 48 घंटों तक राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 20 से 24 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह बादल फटने के कारण लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
जानें पश्चिम भारत का मौसम
मौसम विभाग ने 19 अगस्त को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि मौसम विभाग ने 19 और 20 अगस्त को गुजरात भीषण बारिश का अनुमान लगाया है।
ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

