New Delhi: दिल्ली का मौसम आज कुछ अलग ही मिजाज में नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप की चुभन है तो कहीं बादलों की आवाजाही। ऐसे में अगर आप ऑफिस के लिए निकल रहे हैं या बाहर कोई जरूरी काम है, तो मौसम का मिजाज जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा…
आज का मौसम
मंगलवार को दिल्ली में अधिककतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। दिनभर का तापमान लगभग 29.2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद हैं। गर्मी और उमस के साथ-साथ हल्की बारिश की बौछार भी महसूस हो सकती हैं।
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूरज सुबह 5:37 बजे उगेगा और शाम 7:19 बजे अस्त होगा। यानी आपको करीब 13 घंटे 42 मिनट की रोशनी मिलेगी।
अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान
- मंगलवार से शनिवार तक तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।
- मंगलवार- 32.5 डिग्री सेल्सियस,हल्की गर्मी और धूप-बादल छाए रहेगे।
- बुधवार- 36.4 डिग्री सेल्सियस,तेज गर्मी और अधिक धूप होगी।
- बृहस्पतिवार- 37.7 डिग्री सेल्सियस, गर्म हवाएं की संभावना हैं।
- शुक्रवार- 37.0 डिग्री सेल्सियस,गर्म और उमस भरा रहेगा।
- शनिवार- 36.2 डिग्री सेल्सियस,हल्की राहत और बादल की संभावना हैं।
गर्मी में कैसे रखें अपना ध्यान:
1. हाइड्रेशन: रोज़ाना कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। बाहर निकलने से पहले नींबू पानी, नारियल पानी पिएं।
2. सूरज से बचाव: छाता, टोपी या स्कार्फ का प्रयोग करें। धूप से आंखों को बचाने के लिए सनग्लास पहनें।
3. कपड़ों का चयन: सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिले।
4. दोपहर में बाहर न निकलें: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर जरूरी हो, तो पानी की बोतल साथ रखें।
5. हाइड्रेटिंग फल खाएं: तरबूज, खीरा, ककड़ी, नींबू पानी, और बेल का शरबत जैसे विकल्प चुनें।
ये भी पढ़े: क्या इतनी जल्दी देश और BCCI हमको भूल जाएगा? पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम की पत्नी ने उठाए सवाल
आज दिल्ली में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। गर्मी और बादलों की जुगलबंदी लोगों को कभी राहत देगी तो कभी पसीने से तर कर देगी। छाता साथ रखना समझदारी होगी, खासकर दोपहर और शाम के समय। मौसम भले ही अप्रत्याशित हो, लेकिन थोड़ी तैयारी से आप दिनभर सुरक्षित और सुकून में रह सकते हैं।

