होम = State = दिल्ली/NCR = Independence Day 2025: दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, कई सड़कों पर डायवर्जन प्लान लागू

Independence Day 2025: दिल्ली में आज फुल ड्रेस रिहर्सल, कई सड़कों पर डायवर्जन प्लान लागू

Independence Day Celebration 2025: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल(full dress rehearsals) होगी। सुबह 4 से 10 बजे तक लाल किले के आसपास ट्रैफिक बंद रहेगा और कई सड़कों पर डायवर्जन(Diversion) लागू किया जाएगा। इस दौरान कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और कुछ रास्तों पर डायवर्जन किया जाएगा।

फुल ड्रेस रिहर्सल

लाल किले पर आज 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इस दिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।

दूसरे रास्तों का करें इस्तेमाल

इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड और निषाद राज मार्ग पर आम यातायात को नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस ने इन इलाकों में लोगों को दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

डायवर्जन प्लान लागू

दिल्ली पुलिस ने बताया कि समारोह के दौरान आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

अजमेरी गेट, दक्षिणी दिल्ली, माल रोड और बर्फ खाना से चलने वाली बसों के लिए विशेष मार्ग तय किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। लाल किले के आसपास कमर्शियल वाहनों और भारी गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

मेट्रो सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा करें उपयोग

दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि 13 और 15 अगस्त को मेट्रो सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को अपनी यात्रा का समय पहले से तय करने और रूट मैप देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े : India-US Relations: अगले महीने UNGA समिट की बैठक, पीएम मोदी-ट्रंप की हो सकती है मुलाकात

 

बंगाल