• होम
  • दिल्ली/NCR
  • यमुना में उफान! पहाड़ों के बाद अब दिल्ली में बढ़ा खतरा, जलस्तर खतरे के निशान के करीब

यमुना में उफान! पहाड़ों के बाद अब दिल्ली में बढ़ा खतरा, जलस्तर खतरे के निशान के करीब

YAMUNA RIVER
inkhbar News
  • Last Updated: August 8, 2025 17:03:19 IST

Yamuna water in Delhi : उत्तराखंड भारी बारिश के बाद अब मैदानी इलाकों में भी यमुना का स्तर बढ़ने लगा है। चाहे गंगा हो या यमुना नदी हर तरफ पानी ही पानी है। यूपी के कई इलाकों में पानी के बढ़ने से बाढ़ से हाहाकार हो रहा है। पानी भरने से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहाड़ों में कहर बरपाने के बाद अब यमुना नदी राजधानी दिल्ली में अपने उफान पर है। यमुना का जलस्तर शुक्रवार सुबह आठ बजे 205.10 मीटर पर पहुंच गया, जो पुराने रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान 205. 33 मीटर से थोड़ा ही नीचे है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए चेताया है।

दिल्ली में जलस्तर बढ़ने के इंतजाम

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले जलस्तर 204. 88 मीटर दर्ज किया गया था, जो 204. 50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर चुका था और तब से जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में शहर में बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। जिससे निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को एहतियाती उपाय करने को कहा गया है और नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटीय इलाकों में घोषणाएं की जा रही हैं।

बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में क्या कहा

पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया, ‘‘शुक्रवार सुबह आठ बजे हथनीकुंड बैराज पर पानी का बहाव 24,613 क्यूसेक और वजिराबाद बैराज पर 46,290 क्यूसेक दर्ज किया गया।’’ दिल्ली में चेतावनी स्तर 204. 5 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205. 33 मीटर पर है और 206 मीटर तक जलस्तर पहुंचने पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, निचले इलाकों में रह रहे करीब 12,000 लोगों को सतर्क किया गया है और संबंधित उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

आने वाले दिनों के लिए तैयार

बता दें कि मानसून के दौरान भारी वर्षा और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाता है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। कई बार राजधानी को बाढ़ के हालात का सामना करना पड़ता है। साल 2023 में दिल्ली ने यमुना में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ देखी, जिसने 1978 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। नदी का जलस्तर 208.66 मीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। दो साल पहले 2023 में यमुना में सबसे भीषण बाढ़ आई थी। इस दौरान यमुना ने 1978 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। नदी का जलस्तर 208.66 मीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 1978 की बाढ़ में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़ेगाजियाबाद के पूर्व नगर आयुक्त पर शिकंजा, चार एफआईआर दर्ज – आजम खान के करीबी बताए जाते हैं अल समद

Tags

Delhi News