Delhi News : दिल्ली के नंद नगरी इलाके से एक चौंकाने वाली वरदात सामने आई है। घटना 18 अगस्त 2025 की शाम लगभग 7:50 बजे हुई। जहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा को चाकू मारकर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि चाचा ने उसकी बहन को किसी बात पर डांट लगाई थी। इसी बात पर उसने अपने भाई को फ़ोन कर दिया। भाई वहां पहुंचा और कहासुनी के बाद उसने चाचा को चाकू मार दिया।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
मृतक 48 वर्षीय व्यक्ति थे, जिनका अपने परिवार के साथ अक्सर विवाद रहता था। घटना के दिन उन्होंने अपनी नाबालिग भतीजी को किसी बात पर डांट दिया। भतीजी यह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने अपने भाई को शिकायत की। भतीजी की बात सुनकर उसका भाई (मृतक का भतीजा) गुस्से में मौके पर आ गया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और स्थिति काफी बिगड़ गई। अचानक भतीजे ने चाकू निकालकर अपने चाचा पर कई वार कर दिए।
अस्पताल में हुई मौत
स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत घायल को GTB अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर स्थिति में भर्ती किया लेकिन कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े : नहीं लग रहा कॉल्स…इंटरनेट भी हो गया ठप..! दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में नेटवर्क आउटेज से परेशान हो रहे लोग
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही नंद नगरी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। FSL टीम (फॉरेंसिक विशेषज्ञ) ने मौके से खून के धब्बे और हथियार के सैंपल इकट्ठा किए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना का क्रम साफ हो सके।
गिरफ्तारी और पूछताछ
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भतीजे की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिवार और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह पूरी तरह घरेलू विवाद से जुड़ा मामला है।

