होम = Trending = करोड़ का सरप्राइज़! हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की लग्ज़री डिफेंडर, नताशा भी रहीं मौजूद

करोड़ का सरप्राइज़! हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की लग्ज़री डिफेंडर, नताशा भी रहीं मौजूद

Hardik Pandya Gifted His Son: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं इस बार अपने बेटे के लिए दिए गए खास तोहफे को लेकर। हार्दिक ने अपने पांच साल के बेटे अगस्त्य पांड्या को करीब ₹4 करोड़ की लग्ज़री SUV Land Rover Defender गिफ्ट की, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शोरूम में दिखा इमोशनल पल

मुंबई के लैंड रोवर शोरूम में अगस्त्य को कार की चाबियां लेते हुए देखा गया। मासूम अगस्त्य अपनी नई गाड़ी को करीब से देखते हुए बेहद खुश नजर आया। इस खास मौके पर हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी मौजूद थीं, जो बैकग्राउंड में दिखाई दीं। शोरूम की ओर से नताशा को एक स्पेशल हैंपर भी दिया गया।

ब्रांड ने शेयर किया वीडियो

इस पूरे पल को लैंड रोवर मुंबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया “भरोसे पर बना रिश्ता, बेहतरीन फैसला। मुंबई में डिलीवर की गई लैंड रोवर डिफेंडर अगस्त्य पांड्या और मिस स्टेनकोविक को। कमांड के लिए बनाई गई।”
कैप्शन में आगे जोड़ा गया “उनके लिए जो आगे रहकर लीड करते हैं।”

अलग होने के बाद भी मजबूत को-पैरेंटिंग

हालांकि हार्दिक और नताशा अब साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। जुलाई 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का ऐलान किया था। हार्दिक ने अपने बयान में कहा था कि अगस्त्य उनकी जिंदगी का केंद्र रहेगा और वे उसकी खुशी के लिए को-पैरेंटिंग जारी रखेंगे।

शादी से अलगाव तक का सफर

हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को शादी की थी। इसके बाद 14 फरवरी 2023 को उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोबारा शादी की। हालांकि कुछ ही महीनों बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

निजी जिंदगी और क्रिकेट दोनों में चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक इन दिनों इंडियन मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। वहीं क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक भारतीय व्हाइट-बॉल टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। मौजूदा T20 टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक चार मैचों में 87 रन बनाए हैं और पांच विकेट भी झटके हैं। चाहे मैदान पर शानदार प्रदर्शन हो या निजी जिंदगी में बेटे के लिए खास पल हार्दिक पांड्या हर मोर्चे पर सुर्खियों में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता, शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताई असली वजह

बंगाल