होम = Cover Story Top = UP में घर में खेल रही बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुई मौत

UP में घर में खेल रही बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुई मौत

Bahraich Leopard Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच के एक गांव में अपने घर के आंगन में खेल रही 4 साल की मासूम पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। रिपोर्ट के मुताबिक, घर से करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला। यह घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के तहत ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म गांव में हुई।

रास्ते में ही घायल बच्ची की हुई मौत

परिजन ने घायल बच्ची को गोद में उठाया और आननफानन में अस्पताल लेकर भागे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले की शिकार हुई मासूम के परिजन ने बताया कि बच्ची के गले और नाक पर जख्म आया है। अस्पताल ले जाते वक्त बच्ची ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों में फैला डर

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास और गांव के अन्य लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दे दी है। पड़ोस में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य होने की वजह से अक्सर जंगली जानवरी गांव में आ जाते हैं और लोगों को शिकार बनाते हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें:

बंगाल