PM Modi Budget Session 2026 Speech: संसद का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है और यह सत्र कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। बजट सत्र के पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने सरकार की नीति को “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” बताया और संकेत दिया कि इस बजट सत्र में देश के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं।
पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सांसदों के सामने जो अपेक्षाएं रखी हैं, वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सांसद इन अपेक्षाओं को गंभीरता से लेंगे और बजट सत्र में सकारात्मक योगदान देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र देश के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें बजट पेश किया जाएगा और अर्थव्यवस्था की दिशा तय होगी।
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ पर जोर
प्रधानमंत्री ने रिफॉर्म एक्सप्रेस की गति पर जोर देते हुए कहा कि भारत अब रिफॉर्म एक्सप्रेस पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “आज प्राथमिकता व्यवधान नहीं, समाधान है। हमारी भूमिका समस्या की नहीं, समाधान की है।”
उन्होंने कहा कि भारत का आत्मविश्वास दुनिया के लिए आशा की किरण बन चुका है और यह वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। भारत-यूरोपीय संघ (EU) का मुक्त व्यापार समझौता युवाओं, किसानों और उत्पादकों के लिए नए अवसर लेकर आया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के उत्पादक अब इस नए मार्केट का लाभ उठाकर अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
राष्ट्रपति द्वारा सांसदों के लिए रखी गई मार्गदर्शक बातें सत्र में अहम हैं।
बजट सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश करेंगी।
रिफॉर्म एक्सप्रेस पर जोर, योजना केवल फाइल में नहीं, सीधे जनता तक पहुंचे।
भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मछुआरों, किसानों, युवाओं और सर्विस सेक्टर को नए अवसर।
सरकार की प्राथमिकता व्यवधान नहीं, समाधान और अंतिम वितरण (last mile delivery) है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि आलोचना के बावजूद सरकार ने योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया है। उन्होंने सभी सांसदों से रिफॉर्म एक्सप्रेस को और गति देने का आह्वान किया।
इस भाषण से स्पष्ट है कि बजट सत्र में नीतिगत सुधार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के बड़े ऐलान होने की संभावना है। देश की निगाहें अब बजट भाषण और आगामी आर्थिक नीतियों पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Economic Survey 2026: आज संसद में पेश होगी देश की आर्थिक रिपोर्ट, जानें क्या है अहम

