NCP Merger News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और शरद पवार के बीच एनसीपी के दोनों गुटों के मर्जर की प्लानिंग चल रही थी। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में अजित पवार और शरद पवार समेत पार्टी के अन्य नेता नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों गुटों में 17 जनवरी को फैसला हुआ था कि 12 फरवरी को यह मर्जर होगा।
वीडियो में दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत होती दिख रही है
वीडियो में दिख रहा है कि अजित पवार और शरद पवार के बीच काफी सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है। अजित पवार इस बैठक में अपना पक्ष रखते दिख रहे हैं जबकि टेबल के बीच वाली चेयर पर शरद पवार बैठे हैं।
सुनेत्रा पवार से एनसीपी प्रदेश मिलें
महाराष्ट्र में होने वाले डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले सियासी हलचल तेज है। दिवंगत नेता अजित पवार के सरकारी निवास देवगिरी बंगले पर सुनेत्रा पवार से मिलने एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और प्रफुल पटेल पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें: आज शाम तक सुनेत्रा पवार ले सकती हैं महाराष्ट्र डिप्टी CM की शपथ, शरद पवार से बिना मिले पहुंचीं मुंबई

