होम = Cover Story Top = काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज…सीएम योगी ने सिंगापुर में बताया क्यों करें यूपी में निवेश?

काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज…सीएम योगी ने सिंगापुर में बताया क्यों करें यूपी में निवेश?


Yogi Adityanath Singapore visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर यात्रा के दौरान वहां बसे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मातृभूमि के प्रति समर्पण और योगदान की भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग विदेश में रहकर भी भारत से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, वे देश के विकास के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने प्राचीन भारतीय वाक्य “दुर्लभं भारते जन्म” का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात है और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए।

‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा पर जोर

मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति की वैश्विक सोच को रेखांकित करते हुए ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक परिवार है और यह विचार हजारों वर्षों से भारत की पहचान रहा है। आज जिसे ‘ग्लोबल विलेज’ कहा जाता है, उसकी मूल भावना भारतीय परंपरा में पहले से मौजूद है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपील की कि जिस देश में वे रहते हैं, वहां पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करें, साथ ही भारत के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएं।

नए भारत की उपलब्धियों का उल्लेख

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का भारत वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही राष्ट्र आगे बढ़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा।

डिजिटल इंडिया और एआई पहल की सराहना

मुख्यमंत्री ने हाल में दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और स्टैंडअप पहल ने देश को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों के प्रतिनिधियों ने भारत की तकनीकी प्रगति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की है।

उत्तर प्रदेश के बदलाव की तस्वीर

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में राज्य ने कानून-व्यवस्था, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार देखा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश विकास और विरासत के संतुलन का उदाहरण बन रहा है।

काशी, अयोध्या और मथुरा की चर्चा

मुख्यमंत्री ने अयोध्या, वाराणसी और मथुरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इन स्थलों पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का पुनरोद्धार हुआ है। उन्होंने कहा कि ये स्थान भारत की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं।

प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण

अपने संबोधन में उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की एकता और समरसता का अद्भुत उदाहरण है, जहां करोड़ों लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आस्था प्रकट करते हैं।

बंगाल