Sadhus beaten in Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले के बंशीडीह में बच्चा चोरी अफवाह फैलने के बाद लोगों की भीड़ ने शक के आधार पर 5 साधुओं को पीट दिया। यहां तक साधुओं की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के कब्जे से साधुओं को बाहर निकाला और अपने साथ पुलिस थाने ले गई।
मामले क्या कहना है पुलिस का
साधुओं ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं और रोजी-रोटी के लिए घूमते हैं। वे बच्चा चोर नहीं हैं। उन्होंने अपना आधार कार्ड भी सत्यापन के लिए दिया। एसडीपीओ चास और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने लोगों को अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की।
फैलाई गई थी बच्चा चोर की अफवाह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साधु बोलेरो से उतरकर बच्चों से रास्ता पूछ रहे थे। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि वे बच्चा चोर हैं। गाड़ी पर यूपी नंबर प्लेट और नीचे दूसरी प्लेट दिखाई देने से लोगों का शक और बढ़ गया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और साधुओं पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

