होम = Cover Story Top = ईरान-अमेरिका तनाव: इंडिगो ने त्बिलिसी समेत कई शहरों की फ्लाइट्स कीं रद्द

ईरान-अमेरिका तनाव: इंडिगो ने त्बिलिसी समेत कई शहरों की फ्लाइट्स कीं रद्द

by | Jan 26, 2026 | Cover Story Top

Indigo Flights Update: ईरान में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। रविवार को कंपनी ने जानकारी दी कि मौजूदा हालात को देखते हुए उसने त्बिलिसी (जॉर्जिया) और अल्माटी (कजाकिस्तान) के लिए अपनी फ्लाइट सेवाएं रद्द कर दी हैं।

क्या कहा इंडिगो ने

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी बयान में कहा कि ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में हालिया घटनाक्रमों पर वह लगातार नजर बनाए हुए है। सुरक्षा कारणों से कंपनी ने अपनी उड़ान समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव किए हैं। इसी के तहत 26 जनवरी को त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू (अजरबैजान) और ताशकंद (उज्बेकिस्तान) से आने-जाने वाली कुछ उड़ानें ईंधन भरने के लिए दोहा (कतर) में थोड़े समय के लिए रुक सकती हैं।

ईरान में सैन्य टकराव की आशंका

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि यह स्थिति किसी बड़े सैन्य टकराव में भी बदल सकती है। इसी भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियां अपने रूट्स और ऑपरेशंस में बदलाव कर रही हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

ये भी पढ़ें: ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में बड़ा दावा, कहा- देश में विरोध प्रदर्शन के दौरान खामेनेई की सेना ने ली 36000 लोगों की जान