Iran Supreme Leader Khamenei News: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने रविवार को अमेरिका से साथ बढ़ते तनावों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो इससे ‘क्षेत्रीय युद्ध’ छिड़ सकता है। खामेनेई का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं और अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन समेत कई युद्धपोत अरब सागर व खाड़ी में तैनात हैं।
प्रदर्शनकारियों की हत्या के बाद ट्रंप ईरान पर हुए सख्त
ईरान में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों की हत्या के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप वहां की कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ सख्त हुए हैं। यहां तक कि ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई के लिए अमेरिकी युद्धपोतों को ईरान की तरफ भेजा है। खामेनेई ने कहा, “अमेरिकियों को समझ लेना चाहिए कि अगर उन्होंने युद्ध शुरू किया, तो इस बार यह क्षेत्रीय युद्ध होगा।”
ये भी पढ़ें: ईरान के तेहरान समेत 7 शहरों में हुए धमाके, अमेरिका-इजराइल ने धमाकों में अपनी भूमिका से किया इनकार

