होम = Cover Story Top = बांग्लादेश में सोते हुए हिंदू युवक को जिंदा जलाया, अपनी सुरक्षी को लेकर सहमे अल्पसंख्यक

बांग्लादेश में सोते हुए हिंदू युवक को जिंदा जलाया, अपनी सुरक्षी को लेकर सहमे अल्पसंख्यक

Hindu youth burned in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। रिपोर्ट है कि बीती रात शनिवार को नरसिंहदी जिले में अपराधियों ने नींद में सो रहे एक 23 वर्षीय हिंदू युवक को जिंदा जला दिया। मृतक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संदिग्धों की पहचान कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से बांग्लादेश में हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यक लोगों में डर का माहौल है।

वर्कशॉप में युवक को जलाया गया

काम के बाद थकने से चंचल वर्कशॉप के अंदर ही सो गया। देर रात अज्ञात बदमाशों ने दुकान के शटर के नीचे से आग लगा दी। वर्कशॉप के अंदर पेट्रोल, मोबिल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ भारी मात्रा में मौजूद थे, इसलिए आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप ले लिया। चंचल को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दम घुटने व जलने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

साजिश की तहत की गई हत्या

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग जानबूझकर दुकान के शटर में आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नरसिंहदी सदर मॉडल थाने के प्रभारी निरीक्षक ए आर एम अल मामून ने बताया, ‘मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की बात माननी पड़ी; वरना मंत्रियों को गोली मार देते: लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट

बंगाल