ICC ODI batting rankings: आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचल ने पिछली वनडे सीरीज़ में अपने दमदार प्रदर्शन के दम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पछाड़ कर नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे रैंकिंग में अब विराट कोहली दूसरे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा चौथे स्थान पर और कप्तान शुभमन गिल पांचवे स्थान पर हैं।
मिचल ने भारत के खिलाफ 352 रन बनाए थे
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचल ने भारत के खिलाफ 117 की औसत से 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में 352 रन बनाए थे। इनमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, विराट कोहली ने इस सीरीज में कुल 240 रन बनाए हैं। वनडे रैंकिंग में मिचल 845 रेटिंग के साथ टॉप पर हैं जबकि विराट कोहली की 795 रेटिंग है, वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
रोहित शर्मा को भी नुकसान
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान चौथे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं, उनके 764 रेटिंग है। 757 रेटिंग के साथ रोहित शर्मा तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। श्रेयस अय्यर पहले आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर थे, वो अब 11वें पर खिसक गए हैं. केएल राहुल 11वें से टॉप-10 में आ गए हैं। राहुल 670 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर आ गए हैं।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद स्टेडियम में लगे हेड कोच गंभीर के खिलाफ ‘हाय-हाय’ के नारे, वीडियो आया सामने

