होम = Cover Story Top = नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में 2 बिल्डरों पर केस दर्ज, जेई को किया गया सस्पेंड

नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में 2 बिल्डरों पर केस दर्ज, जेई को किया गया सस्पेंड

by | Jan 19, 2026 | Cover Story Top

Noida techie death: ग्रेटर नोएडा सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की दलदल में डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को 2 बिल्डर कंपनियों, एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन, के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। बताते दें कि शुक्रवार रात कड़ाके की सर्दी थी। दलदल के ठंडे पानी में भीगने के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती गई। दो घंटे तक वह पानी के बीच में खड़ी कार पर खुद को बचाए जाने की उम्मीद लगाए रहा। मदद में देरी होने से उसकी उम्मीद टूटने लगी, आशंका है कि घबराहट में कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी।

लोगों ने मौत मामले में मांगा न्याय

स्थानी लोगों ने रविवार शाम को कैंडल मार्च निकालकर मृतक को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग की। मार्च के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान लोगों के हाथों में जस्टिस फॉर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नेग्लिजेंस टुक अ लाइफ और डिफेक्टिव सिक्योरिटी सिस्टम जैसे पोस्टर थे।

पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो

क्या कह रही है पुलिस

पुलिस का कहना है कि जांच में मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब तक एमजे विशटाउन और लोटस ग्रीन, के खिलाफ बिल्डर कंपनियों के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद और भी कार्रवाई की जा सकती है।

विभाग ने जेई को किया सस्‍पेंड

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने इंजीनियर की मौत मामले में विभागीय कार्रवाई की है। नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के जेई नवीन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सेक्टर-150 में देखरेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सीईओ ने घटना वाले दिन ही जांच के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा से पहले जान लें सूची