होम = Cover Story Latest = Viral Video Fact Check: 9 साल की बच्ची की ‘प्रेग्नेंसी’ का दावा! सच या सोची-समझी साजिश?

Viral Video Fact Check: 9 साल की बच्ची की ‘प्रेग्नेंसी’ का दावा! सच या सोची-समझी साजिश?

by | Jan 20, 2026 | Cover Story Latest

Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर कहानी सच हो, यह जरूरी नहीं। बीते कुछ घंटों से एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक मां ने अपने 11 साल के बेटे को बचाने के लिए अपनी 9 साल की बेटी की 8 महीने की प्रेग्नेंसी छुपा ली। वीडियो के साथ भावनात्मक टेक्स्ट और सनसनीखेज कैप्शन जोड़कर लोगों को झकझोरने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जब इस दावे की पड़ताल की गई, तो इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली।

जांच में सामने आए ये बड़े झोल

सबसे पहले वीडियो की लोकेशन पर सवाल उठता है। इसे हरियाणा का बताया जा रहा है, लेकिन बैकग्राउंड में मराठी भाषा का ऑडियो सुनाई देता है, जो इस दावे को कमजोर करता है।

दूसरी बड़ी विसंगति वीडियो के दृश्य हैं, बच्ची की उम्र और नवजात बच्चे के आकार में मेल नहीं बैठता। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वीडियो किसी पुराने विदेशी क्लिप से एडिट किया गया हो सकता है, जिसे भावनात्मक कहानी जोड़कर वायरल किया गया।

तीसरी अहम बात यह है कि हरियाणा पुलिस, महिला आयोग या किसी भी भरोसेमंद मीडिया संस्थान ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है। चौथा संकेत वीडियो पर लगे “Viral24” वॉटरमार्क से मिलता है, जिसे पहले भी कई भ्रामक और क्लिकबेट पोस्ट में देखा गया है।

साइबर विशेषज्ञों की चेतावनी

साइबर एक्सपर्ट्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जांचे-परखे ऐसे संवेदनशील वीडियो शेयर न करें। इससे न केवल गलत जानकारी फैलती है, बल्कि नाबालिगों की सुरक्षा और निजता भी खतरे में पड़ती है।

ध्यान देने वाली बात

यह वायरल वीडियो किसी साजिश या भ्रामक कंटेंट का हिस्सा प्रतीत होता है। सच जानने से पहले सनसनी पर भरोसा न करें, क्योंकि हर वायरल कहानी हकीकत नहीं होती।

ये भी पढ़ें: नोएडा में हादसे का शिकार हुए इंजीनियर युवराज की कार चार दिन बाद आखिरकार पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाली गई

Tags : viral news

बंगाल