SpaceX-xAI Deal: अरबपति एलन मस्क की स्पेस-X ने उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप कंपनी xAI का अधिग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी का ग्रोक चैटबॉट के साथ उसका मर्जर हो गया। इससे नई कंपनी की वैल्यूएशन 1,250 अरब डॉलर (करीब 1.12 लाख अरब रुपए) हो गया है।
इस वजह से हुआ दोनों कंपनियों का मर्जर
स्पेस-X ने कहा कि उसने xAI का अधिग्रहण पृथ्वी पर (और पृथ्वी से बाहर) सबसे महत्वाकांक्षी वर्टीकल-इंटीग्रेटेड इनोवेशन इंजन बनाने के लिए किया है। इसमें AI, रॉकेट, अंतरिक्ष-आधारित इंटरनेट, मोबाइल डिवाइसों के साथ सीधे संचार और दुनिया का सबसे अग्रणी रियल-टाइम सूचना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मंच शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी इस साल के अंत में अपना आईपीओ लाने की उम्मीद है। इसके जरिए 50 अरब डॉलर (करीब 45,00 अरब रुपये) जुटाने की मंशा है।
इस तरह हुई ₹1.12 लाख अरब की वैल्यूएशन वाली कंपनी
एयरोस्पेस कंपनी का मूल्यांकन 1,000 अरब डॉलर (करीब 90,000 अरब रुपये) और AI स्टार्टअप का मूल्यांकन 250 अरब डॉलर (करीब 22,500 अरब रुपये) हो गया है। यह सौदा पूरी तरह से स्टॉक पर आधारित है और संयुक्त कंपनी के शेयर का मूल्य 526.59 डॉलर (करीब 47,300 रुपये) होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: एलन मस्क की भारत में एंट्री ,टेस्ला ने लॉन्च की पहली कार ;जानिए क्या होगी कीमत

