Private jet crashed: अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 लोगों को ले जा रहा एक प्राइवेट विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया है। बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 रविवार शाम 7:45 बजे के आसपास क्रैश हुआ था। विमान में सवार लोगों की हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है। FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है
अमेरिका में विंटर स्टॉर्म का कहर जारी है
यह दुर्घटना तब हुई जब देश के ज्यादातर हिस्से एक बड़े बर्फीले तूफान से जूझ रहे हैं। देश के कई अन्य हिस्सों की तरह बैंगोर में भी लगातार बर्फबारी हुई है। बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑरलैंडो, फ्लोरिडा, वॉशिंगटन, शार्लोट और नॉर्थ कैरोलिना जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: विंटर स्टॉर्म के चलते अमेरिका में 13000 फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप ने दी 12 राज्यों में इमरजेंसी की मंजूरी
लोगों में पॉपुलर है बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट
बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 एक चौड़ी बॉडी वाला बिजनेस जेट है जिसे 9 से 11 यात्रियों के लिए बनाया गया है। aircharterservice.com के अनुसार, इसे 1980 में ‘वॉक-अबाउट केबिन’ वाले पहले प्राइवेट जेट के रूप में लॉन्च किया गया था और यह अभी भी एक पॉपुरल चार्टर विकल्प बना हुआ है।

